पहली बार सामने आई हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी की चयन प्रक्रिया, हर 20 में से एक छात्र को ही मिलता है एडमिशन
हर साल हजारों छात्र यही सोचते हैं कि ए ग्रेड अौर परफेक्ट 10 का स्कोर होने के बावजूद वे हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन क्यों नहीं ले पाते? उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाने की वजह यह है कि हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी हर 20 में से एक ही छात्र को चुनती है। पढ़ाई के पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा एथलीटिक्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी पर जोर दिया जाता है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स और वेबसाइट ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक , हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी को हर साल 43 हजार एप्लीकेशंस मिलती हैं, लेकिन सिर्फ 2024 ही एडमिशन ले पाते हैं। बॉस्टन की एक फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को प्रवेश देने की प्रक्रिया से जुड़ा आंकड़ा पहली बार दुनिया के सामने आया। हॉर्वर्ड पर एशिया और अमेरिकी एप्लीकेंट्स के साथ भेदभाव करने का आरोप है। हॉर्वर्ड के मुकाबले बाकी यूनिवर्सिटी में अर्जियां ज्यादा अमेरिका में सिर्फ हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ऐसी नहीं है, जिसके पास सबसे ज्यादा एप्लीकेशंस आती हैं। दो साल पहले कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के पास एक लाख एप्लीकेशंस पहुंची थीं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में ...